Flipkart Big Billion Days Sale: आधे से कम दाम में मिलेगा Nothing Phone 3, सिर्फ पुराने यूजर्स के लिए खास ऑफर
(Udaipur Kiran News)। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Big Billion Days Sale 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इस सेल में Flipkart Plus और Black मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा। स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी दौरान Nothing Phone 3 को बेहद कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि Nothing Phone 1 और Phone 2 के कस्टमर्स इस सेल में Phone 3 को सिर्फ ₹34,999 के शुरुआती प्राइस पर खरीद पाएंगे। यह ऑफर सिर्फ बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ही उपलब्ध रहेगा।
भारत में Nothing Phone 3 की असली कीमत इसके वेरिएंट के अनुसार है—
-
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹79,999
-
16GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹89,999
कंपनी ने बताया कि यह अपग्रेड ऑफर खासतौर पर Phone 1 यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जिन्हें Android 16 सपोर्ट वाला Nothing OS 4.0 अपडेट नहीं मिलेगा।
Nothing Phone 3 की स्पेसिफिकेशन्स
-
6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
-
Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
-
Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
-
रियर कैमरा: 50MP के तीन सेंसर
-
फ्रंट कैमरा: 50MP
-
बैटरी: 5,500mAh, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
-
नया Glyph Matrix डिजाइन बैक पैनल पर



