फ्लिपकार्ट सेल: Motorola Edge 50 Fusion सिर्फ ₹18,999 में, जानिए ऑफर्स और फीचर्स
Flipkart पर Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन सिर्फ ₹18,999 में उपलब्ध है, जो इसकी असली कीमत ₹22,999 से ₹5,000 कम है। इस फोन में पावरफुल कैमरा सिस्टम, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 6.7-इंच डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप लंबे समय से Motorola Edge 50 Fusion खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। भारत में इसकी लॉन्च कीमत ₹22,999 थी, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे अब सीधा ₹5,000 की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। बैंक डील्स और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए आप इस स्मार्टफोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 50 Fusion पर फ्लिपकार्ट ऑफर्स
Flipkart पर Motorola Edge 50 Fusion की कीमत ₹18,999 है, जो कि ओरिजिनल प्राइस से सीधा ₹5,000 कम है। इसके अलावा, Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको ₹750 की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है।
सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज प्रोग्राम में है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर फ्लिपकार्ट ₹11,149 तक की छूट दे रहा है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप OnePlus Nord 3 को एक्सचेंज करते हैं, तो करीब ₹9,750 तक की छूट मिल सकती है। ऐसे में Motorola Edge 50 Fusion की इफेक्टिव कीमत केवल ₹7,499 हो सकती है, यानी कुल ₹15,550 तक की छूट!
Motorola Edge 50 Fusion के फीचर्स
यह स्मार्टफोन गेमिंग, स्ट्रीमिंग और डेली यूज के लिए बेहतरीन है। इसमें 6.7-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स मैक्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 50 Fusion में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, Adreno 710 GPU, 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेक्शन में 50MP Sony LYTIA 700C मेन सेंसर (OIS के साथ), 13MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।



