Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

हमीरपुर में लोक कलाकारों ने दिया सड़क सुरक्षा जागरुकता का संदेश

लोक कलाकारों ने दिया सड़क सुरक्षा जागरुकता का संदेश

हमीरपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आम लोगों और विशेषकर, युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर द्वारा किए गए विशेष जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को हमीरपुर, लंबलू, बस्सी और जाहू में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इन कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध जीवन म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकारों ने हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स परिसर और आईटीआई लंबलू में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों से यातायात के सभी नियमों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। ग्रुप के लोक कलाकारों जीवन कुमार, सोनी गिल, सतीश कुमार, सोनू, मीना कुमारी, गोविंद सिंह, पवन कुमार और नीलम कुमारी ने खूब समां बांधा।

इसी प्रकार, साहिल म्यूजिकल गु्रप के लोक कलाकारों ने विक्की बड़ोगा के नेतृत्व में बस्सी और जाहू में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में विक्की बड़ोगा के साथ रिशु ठाकुर, उपमा ठाकुर, रमेश, अमर सिंह, सुनील कुमार, अजय कुमार और विनोद कुमार ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरुकता का संदेश दिया। उन्होंने वाहन चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट या हैलमेट लगाने, शराब पीकर या अन्य नशा करके गाड़ी न चलाने, यातायात के सभी नियमों का पालन करने तथा नियंत्रित एवं निर्धारित गति से ही वाहन चलाने की अपील की।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *