Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

फुटबॉल खिलाड़ी पद्मनाभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

फुटबॉल खिलाड़ी पद्मनाभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

जयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल प्रताप नगर के 13 वर्षीय उभरते फुटबॉल खिलाड़ी पद्मनाभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। पद्मनाभ ने थाईलैंड के चियांग माई में आयोजित इंटरनेशनल फुटबॉल फेस्टिवल 2025 के अंडर-14 वर्ग में भाग लिया। जहां उनके खेल को विशेष रूप से सराहा गया।

इस प्रतिष्ठित फुटबॉल फेस्टिवल में पद्मनाभ राजस्थान से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में केवी स्पोर्ट्स इंडिया की ओर से प्रतिनिधित्व किया। टूर्नामेंट के दौरान उनकी पासिंग की समझ, मैच अवेयरनेस, संघर्ष क्षमता और टीमवर्क ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पद्मनाभ अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच मुकेश कुमार गुर्जर,अपने परिवार तथा विद्यालय को देते हैं। उनके पिता डॉ. मीथालाल मीणा और माता डॉ. रेनू मीणा ने हमेशा उन्हें खेल के साथ एकाग्रता,अनुशासन और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी इसे स्कूल के लिए गर्व का क्षण बताया।

गौरतलब है कि पद्मनाभ विद्यालय की फुटबॉल अकादमी जेयूएफसी (जयपुर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब) से नियमित रूप से प्रशिक्षण लेते हैं और राष्ट्रीय एवं अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहते हैं।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *