Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गजल्ड में आदमखोर गुलदार को शूट करने के लिए वन विभाग की गश्त जारी

ग़जल्ट गांव में आदमखोर गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने शूटर तैनात किए

पौड़ी गढ़वाल, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव के व्यक्ति को निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को मारने के लिए वन विभाग सक्रिय एवं सतर्क हैं। गुलदार को मारने की प्राप्त स्वीकृति के उपरांत वन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं, जबकि जिलाधिकारी स्वयं प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों पर गांव की सुरक्षा और रात्रिकालीन सतर्कता को ध्यान में रखते हुए कल ही गांव में दो अतिरिक्त फाॅक्स लाइटें लगायी गयी हैं। ग्रामीणों की तत्काल आवश्यकताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा पशुपालकों के पशुओं हेतु चारे की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही, मानव-वन्यजीव संघर्ष में प्रभावित परिवार को प्रदान की जाने वाली अग्रिम सहायता राशि बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार को पकड़ने और उसकी गतिविधियों पर निगरानी के लिए पिंजरा, कैमरा ट्रैप व ड्रोन तैनात किये गये हैं। इसके अलावा गुलदार को शूट करने के लिए मचान तैयार कर वन विभाग के दो अनुभवी शूटरों की तैनाती कर दी गयी है, जो लगातार क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। साथ ही गुलदार से होने वाले संकट को समाप्त करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *