Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

वन मंत्री ने अलवर जिला विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर पुस्तिका का किया विमोचन

अलवर. पुस्तिका का विमोचन करते वन मंत्री।
अलवर। प्रदर्शनी का अवलोकन करते वन मंत्री।

अलवर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 साल : नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान थीम पर आधारित तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का मंगलवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में फीता काटकर शुभारम्भ एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, पूर्व विधायक जयराम जाटव, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित प्रबुद्घ व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

वन मंत्री शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान के चहुंमुखी विकास के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्ष में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024-25 एवं 2025-26 में प्रदेश को विकास की ऐतिहासिक सौगात दी है, जिनमें अधिकांशत: घोषणाएं क्रियान्वित की जा चुकी है। साथ ही प्रगतिरत बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें अमलीजामा पहनाने की दिशा में निरन्तर काम किया जा रहा है।

वन राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अलवर को विशेष तरजीह देते हुए दोनों बजटों में विकास की ऐतिहासिक सौगाते दी हैं, जिनमें राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में जिले में रामजल सेतु लिंक परियोजना से जोडने के कार्यों सहित सिलीसेढ पेयजल परियोजना, नटनी का बारा वियर से जयसमंद बांध तक नहर का उन्नयन कार्य, भाखेडा एनीकट निर्माण, बायोलॉजिकल पार्क, विज्ञान केंद्र, डिजिटल प्लेटेनेरियम, अखैपुरा पुलिस थाना, अलवर शहर के हनुमान सर्किल व थानागाजी में बस स्टैण्ड निर्माण कार्य नगर वन व मातृवन, गुरूनानक वाटिका, नमोवन, कन्या महाविद्यालय, महिला पॉलोटेक्निक कॉलेज, बालिका सैनिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय जैसी अनेकों सौगाते शामिल हैं, जिन्हें सकारात्मक भाव से काम करते हुए पूर्ण किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केन्द्र रहा, जिसमें वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्या में लोगों ने फोटो खिंचवाई।

इस अवसर पर एडीएम द्वितीय योगेश डागुर, एडीएम शहर बीना महावर, यूआईटी सचिव धीगदे स्नेहल नाना, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका, पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता भूरी सिंह, सीडीईओ महेश गुप्ता, पंडित जलेसिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनीष कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *