Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन

राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण करने वाले और नवमनोनीत पदाधिकारी।

नैनीताल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य आंदोलनकारियों के एक वर्ग ने एकमत होकर अपने एक और संगठन-राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन का कर लिया है।

बताया गया है कि संगठन का हाल ही में पंजीकरण किया गया है और आज संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। साथ ही नैनीताल जिले का अध्यक्ष गणेश बिष्ट और अल्मोड़ा जिले का अध्यक्ष वीरेंद्र बजेठा को मनोनीत किया गया और उन्हें शीघ्र जिला कार्यकारिणी के विस्तार के लिए बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की कार्यकारिणी की बैठक जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती खुर्पाताल में आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड राज्य व राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शासन प्रशासन से संवाद कर सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर डॉ. नारायण सिंह जंतवाल द्वारा नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष भुवन जोशी, संरक्षक पान सिंह रौतेला, महासचिव प्रभात ध्यानी, कोषाध्यक्ष मनमोहन कनवाल, उपाध्यक्ष पान सिंह सिजवाली, केंद्रीय संगठन मंत्री कंचन चंदोला, विधि सलाहकार लीला बोरा और ऑडिटर तारा सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता मोहन कांडपाल की उपस्थिति में शपथ दिलायी। बैठक की अध्यक्षता खड़क सिंह बगड़वाल ने की।

उल्लेखनीय है कि गणेश बिष्ट इससे पूर्व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के भी जिलाध्यक्ष थे।

बैठक में डॉ.सुरेश डालाकोटी, दीवान सिंह कनवाल, पान सिंह नेगी, बिशन सिंह मेहता सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *