Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

काेरबा : छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन, कोरबा में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल

कोरबा, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर पर ही उपचार चल रहा था। बुधवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे कोरबा शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

-जनसेवा को समर्पित रहा जीवन78 वर्षीय बनवारी लाल अग्रवाल का जन्म 1 मई 1947 को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जपेली में हुआ था। वे उच्च शिक्षित थे — एमएससी, बीएड और एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर वकालत के पेशे से जुड़े। समाज सेवा की भावना के साथ उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जनसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।अग्रवाल तीन बार कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी निभाई। वे सदैव अपने सादगीपूर्ण व्यवहार, मिलनसार स्वभाव और जनहित के कार्यों के लिए जाने जाते रहे।

शिक्षा और समाज सेवा में भी रहे सक्रियराजनीति के साथ वे सामाजिक संस्थाओं से भी गहराई से जुड़े रहे। सरस्वती शिशु मंदिर, रोटरी क्लब और लायंस क्लब जैसी संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। वे कोरबा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके थे।अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाबवरिष्ठ भाजपा नेता के निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उनके निवास पहुंचे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।भाजपा नेताओं ने कहा कि “बनवारी लाल अग्रवाल जी का जाना संगठन के साथ समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।” (Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *