हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बने आर्चरी एसोसिएशन के प्रधान

रोहतक, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के चुनाव रिटर्निग अधिकारी अजय सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रधान चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर राजीव जैन और पवन कुमार को चुना गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी रामनिवास हुड्डा को सौंपी गई। संयुक्त सचिव के रूप में श्रवण सिंह और अमित यादव को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष स्योरण निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेंद्र शर्मा, कपिल कुमार, मुनित बरवाल, दीपक अहलावत और संजय सुहाग को चुना गया। इंडियन आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमरिंदर सिंह चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। नवनियुक्त प्रधान कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो जिम्मेदारी एसोसिएशन ने उन्हें सौंपी है वह पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेगे। साथ ही हरियाणा में आर्चरी खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि खिलाडियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए एसोसिएशन निरंतर प्रयास करेगी। साथ ही युवाओं में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को आगे लाने और खिलाडियों के स्वार्गीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ भी दिलाई गई।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल



