रायपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

रायपुर एयरपोर्ट में पूर्व President रामनाथ कोविंद

रायपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बिलासपुर स्थित अटल Biharी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व President रामनाथ कोविंद बुधवार काे रायपुर पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और सचिवालय का नाम बदलने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक बातें हैं, जो बदला है ,अच्छा किये है.

इसी दौरान पत्रकारों ने वन नेशन-वन इलेक्शन के बारे में पूछा तो पूर्व President ने बताया कि यह मामला अभी संसद में लंबित है. ज्ञात हो कि पीएमओ परिसर का नाम ‘सेवातीर्थ’ किया गया है. अब पीएमओ इसी नाम से जाना जाएगा. केंद्रीय सचिवालय का भी नाम बदला गया है, जिसका नया नाम ‘कर्तव्य भवन’ रखा गया है.

अटल Biharी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छठवां दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. इसके लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में है. इस बार दीक्षांत समारोह में पहली बार मैरिट में आने वालों के साथ ही टॉप-10 स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया जाएगा.

इस दौरान 63 छात्रों को 92 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे. इसमें 49 छात्राएं और 14 छात्र हैं. इसमें 29 दानदाताओं के मैडल हैं. वहीं, अटल यूनिवर्सिटी स्थापना के बाद पहली बार 63 शोधार्थियों को उपाधि दी जाएगी.

विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी ने मीडिया से बातचीत में आयोजन की जानकारी दी. बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व President रामनाथ कोविंद होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका करेंगे.इसके साथ ही इस अवसर पर Chief Minister विष्णदेव साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

——————-

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Leave a Comment