Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

सांसद–विधायक खेल स्पर्धा : कल्याणपुर विधानसभा में विविध खेलों का हुआ आयोजन

प्रमाण पत्र के साथ छात्रों का छायाचित्र

कानपुर, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । युवा कल्याण विभाग द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद–विधायक खेल स्पर्धा एक दिसंबर को शुरू हुआ था। बुधवार को यह कार्यक्रम आरयूबी ग्राउंड बिठूर रोड कल्याणपुर एवं ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में किया गया। स्पर्धा के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी प्रतियोगिता के संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र सिंह भदोरिया ने दी।

ग्रीन पार्क में वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, जूडो, शतरंज एवं फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शतरंज खेल विधा में सब जूनियर वर्ग में प्रशांत गौतम, जूनियर वर्ग में कार्तिक कनौजिया व सीनियर वर्ग में शुभेन्द्र सिंह तोमर विजयी रहे। वेटलिफ्टिंग में सब जूनियर वर्ग में 56 किलोग्राम में तेजस शर्मा और 71 किलोग्राम में वीर चंद ने सफलता प्राप्त की। जूनियर वर्ग में 60 किलोग्राम में अमित कुमार, 65 किलोग्राम में वेंकटेश, 79 किलोग्राम में हर्षद वर्मा तथा 88 किलोग्राम में ध्रुव विवेकानंद विजयी रहे। सीनियर वर्ग में गौरव गुप्ता ने प्रथम स्थान तथा राज सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूडो खेल में सब जूनियर वर्ग में 48 किलोग्राम में आराध्या सोनकर, 36 किलोग्राम में अनुभवी, 40 किलोग्राम में अनन्या शर्मा और 44 किलोग्राम में बाल विश्वकर्मा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजयी रहे। सीनियर वर्ग में 66 किलोग्राम में रुद्र प्रताप सिंह प्रथम स्थान पर रहे। कुश्ती खेल विधा में सीनियर वर्ग के 63 किलोग्राम वर्ग में अभिनय मिश्रा प्रथम स्थान तथा विश्वजीत द्वितीय स्थान पर रहे। फुटबॉल खेल में आयुष निषाद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विधानसभा कल्याणपुर स्तर की खेल स्पर्धा का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कल्याणपुर विधानसभा के विजेता खिलाड़ी अब जनपद स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे तथा जनपद स्तर पर विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *