Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

एकलपीठ की टिप्पणियों के खिलाफ आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय ने दायर की अपील

हाईकाेर्ट

जयपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । एसआई भर्ती पेपर लीक-2021 प्रकरण में एकलपीठ की ओर से भर्ती रद्द करने के संबंध में दिए आदेश में आरपीएससी के अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियां करने के खिलाफ खंडपीठ में अपील पेश की गई है। संजय श्रोत्रिय की इस अपील पर खंडपीठ दिवाली अवकाश के बाद सुनवाई करेगी। वहीं दूसरी ओर आयोग की कार्यप्रणाली पर एकलपीठ की ओर से लिए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर खंडपीठ ने आरपीएससी को प्रसंज्ञान से जुड़े दस्तावेज दिलाते हुए मामले की सुनवाई टाली है।

अपील में अधिवक्ता युवराज सामंत ने कहा कि एकलपीठ ने अपीलार्थी का पक्ष जाने बिना ही उनके खिलाफ तल्ख टिप्पणियां की और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में अपीलार्थी को पक्षकार नहीं बनाया है। वहीं एसओजी ने भी अपनी चार्जशीट में उनके खिलाफ आरोप प्रमाणित नहीं पाए हैं और ना ही उनके खिलाफ चार्जशीट ही पेश की है। ऐसे में एकलपीठ ने बिना कोई ठोस सबूत व उन्हें सुने बिना ही आदेश दिया और टिप्पणी की। एकलपीठ का ऐसा करना संविधान के प्रावधानों के खिलाफ व प्राकृतिक न्याय के प्रावधानों के खिलाफ है। इससे पूर्व आरपीएससी की तत्कालीन सदस्य मंजू शर्मा ने भी एकलपीठ के आदेश को अपील के जरिए चुनौती दी है। गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कैलाश चन्द्र शर्मा व अन्य की एसएलपी पर 24 सितंबर को आदेश जारी कर खंडपीठ के आठ सितंबर के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग कराने की छूट दी थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने खंडपीठ को तीन माह में अपीलों का निस्तारण करने को कहा था।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *