सब्जी चुराने के आरोप में चार गिरफ्तार


गुवाहाटी श, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की पान बाजार पुलिस थानांतर्गत फैंसी बाजार पुलिस आउटपोस्ट की टीम ने सब्जी चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि फैंसी बाजार ओपी की एक टीम ने फैंसी बाजार सब्जी मंडी से लगभग 13,500 मूल्य की सब्जियां चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
चुराइ गई सब्जियां बाद में जापरीगोग, कृष्णानगर से बरामद की गईं। चोरी में इस्तेमाल की गई हुंडई वेन्यू गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजीत कलिता (जू रोड), कुशल पुन (जू रोड), ताजुद्दीन अहमद (नलबाड़ी) और मृणाल बर्मन (जापरीगोग, कृष्णानगर) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी



