Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अमृतसर में चार किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ चार गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस द्वारा बरामद हेराेइन व ड्रग मनी

– गिरफ्तार गुर्गे विदेशी हैंडलर बाबा लक्खा व जेल में बंद प्रीत सेखों के इशारों पर कर रहे थे काम

चंडीगढ़, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने विदेशी तस्करों से जुड़े ड्रग सप्लाई मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से चार किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक .32 बोर पिस्तौल, मैगज़ीन तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान युवराज सिंह निवासी रोडीवाल, अमृतसर, वरिंदर सिंह निवासी धौल कलां, अमृतसर, जगरूप सिंह निवासी संगना, अमृतसर और जुगराज सिंह निवासी सरकारिया एन्क्लेव, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उनके काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-02-ईई-0627) और सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (पीबी-02-ईएक्स-2265) को भी जब्त कर लिया है, जिनका उपयोग वे खेप की डिलीवरी के लिए कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विदेशी हैंडलर लखविंदर सिंह उर्फ़ बाबा लक्खा के सहयोगी युवराज और वरिंदर ने अजनाला सेक्टर से हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है और वे संभावित रूप से इस खेप को अमृतसर में गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास संदिग्ध जग्गरूप सिंह को डिलीवर करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने जाल बिछाया और तीनों आरोपितों को नशीले पदार्थों की खेप और पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार जगरूप सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह इस समय श्री मुक्तसर साहिब की केंद्रीय जेल में बंद दया सिंह उर्फ़ प्रीत सेखों के निर्देशों पर काम कर रहा था। प्रीत सेखों ने उसे गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास से हेरोइन की खेप प्राप्त करने के निर्देश दिए थे।डीजीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवराज और वरिंदर ने अपने एक अन्य साथी जुगराज सिंह के बारे में खुलासा किया, जिसे बाद में अमृतसर सिटी से 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *