Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

बंजार में चार गौशालाएं चढ़ी आग की भेंट

आग

कुल्लू, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कुल्लू जिला की तहसील बंजार के अंतर्गत हुए भयंकर अग्निकांड में लाखों की संपति आग की भेंट चढ़ गई है। आग की घटना शुक्रवार बीती रात उस दौरान हुई जब बंजार के पेखड़ी गांव में गोशाला में अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें देख स्थानीय लोग मौका पर इकठ्ठा हो गए। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों का दल तथा पुलिस दल भी मौका पर पहुंच गया ओर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते चार गौशालाएं आग की चपेट में आ गई। गौशालाओं में घास और लकड़ी के भंडारण के कारण आग ओर भी तेजी से फैल गई। राहत की बात यह रही कि आग के फैलने से पहले गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं आग की सूचना मिलते ही एसडीएम बंजार नीरज शर्मा, डीएसपी शेरसिंह सहित अन्य अधिकारी मौका पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण करीब 20 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और राजस्व कर्मी आग से हुए सही नुकसान ओर कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / जसपाल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *