Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

चोरी की कारें बिहार में बेचने वाले चार शातिर गिरफ्तार, पांच गाड़ियां हुई बरामद

पुलिस की गिरफ्त में चारों शातिर चोरों का छायाचित्र

कानपुर, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद की कमिश्नरेट गोविंद नगर पुलिस ने चोरी की कारें शराब तस्करों को सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेहीं पर गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से पांच कारें भी बरामद की हैं। जिनमें तीन गाड़ियां चोरी की है। जबकि दो गाड़ियां ऐसी भी हैं जिससे यह लोग वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर घटना खुलासा करते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से गोविंदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कई चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिस पर पुलिस और सर्विलांस टीम के साथ-साथ मुखबिर दिन रात लगे हुए थे। इसी बीच मुख्य द्वारा सूचना मिली कि बिहार के नालंदा का रहने वाला शातिर राजकुमार कानपुर में आकर चोरी की कारों की खरीद फरोख्त करता है।

बताया कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र का रहने वाला सत्यम गुप्ता चोरी की कार खरीदकर बिहार में शराब तस्करों को सप्लाई करता है। वर्तमान में सत्यम रेलबाजार थाना क्षेत्र में रहता है। इससे पहले शातिर गाड़ियों के नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर बेचते थे। बुधवार की रात सत्यम चोरी की तीन कारे खरीदने के लिए आया था। उसके साथ पटना का रहने वाला सूरज कुमार व बलिया निवासी पवन उपाध्याय उर्फ गलगल बाबा भी आया था। पुलिस ने जाल बिछाते हुए गोविंदपुरी स्टेशन के पास से राजकुमार की निशानदेही पर पवन सत्यम और सूरज को गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरोह का सरगना सत्यम है। वह साल 2022 में लखनऊ के विभूति खंड थाने से कार चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ 21 मुकदमे, राजकुमार के खिलाफ तीन, पवन उपाध्याय खिलाफ नौ व सूरज के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *