Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से चार की मौत, छह घायल—राहत कार्य जारी

कठुआ, 17 अगस्त (Kiran News). जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

cloudburst news

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजबाग के जोड़ घाटी गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। गांव तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे लोगों की संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल तक पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कठुआ थाना क्षेत्र के बागड़ और चांगड़ा गांव तथा लखनपुर थाना क्षेत्र के दिलवान-हुतली इलाके में भी भूस्खलन हुआ है, हालांकि यहां से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

भारी बारिश के चलते क्षेत्र के अधिकांश जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, वहीं उझ नदी भी खतरे के निशान के पास बह रही है। जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से जलाशयों के पास न जाने की अपील की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *