Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी के लिए 101.47 करोड़ रुपये की फोर-लेन परियोजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

धमतरी शहर की सड़क।

धमतरी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वर्ष 2025-26 के बजट में धमतरी जिले को सड़क अधोसंरचना विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव–गुंडरदेही–धमतरी–नगरी–सिहावा–बोराई राज्य मार्ग क्रमांक 23 के अंतर्गत जिले के दो महत्वपूर्ण मार्ग खंडों के फोर-लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए कुल 101.47 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से जिले की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा औद्योगिक, कृषि, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

प्रथम परियोजना के अंतर्गत किलोमीटर 73/10 से 77/10 तक (4.40 किमी) मुजगहन से रत्नाबांधा चौक, धमतरी मार्ग का पुल-पुलिया सहित फोर-लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 4241.35 लाख रुपये (42.41 करोड़) स्वीकृत किए गए हैं।द्वितीय परियोजना में किलोमीटर 78/2 से 82/10 तक (5.00 किमी) सिहावा चौक से नहर नाका, कोलियारी होते हुए धमतरी मार्ग पर फोर-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 5906.56 लाख रुपये (59.06 करोड़) की स्वीकृति दी गई है। इस प्रकार कुल 9.40 किमी लंबाई में अत्याधुनिक फोर-लेन सड़क का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सड़क नेटवर्क को आर्थिक विकास की रीढ़ मानते हुए बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रही है। फोर-लेन सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और कृषि, उद्योग, व्यापार एवं पर्यटन क्षेत्रों को व्यापक लाभ मिलेगा।

लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बताया कि परियोजना उच्च तकनीकी मानकों, पारदर्शी निविदा प्रक्रिया एवं समयबद्ध पूर्णता के सिद्धांतों पर आधारित होगी तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

महापौर रामू रोहरा ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और धमतरी निवेश के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना जिले के समग्र विकास का मजबूत आधार बनेगी और यातायात दबाव के साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *