Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

हावड़ा के आमता में घर में लगे आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

हावड़ा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के आमता के जयपुर के झामटिया इलाके के साउड़िया गांव में रविवार देर रात एक घर में अचानक आग लग गई, जिसने झुलसकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में नौवीं कक्षा की एक छात्रा भी शामिल है। मृतकों की पहचान भारु दलुई (80), वर्षीय दूधकुमार दलुई (45), रत्ना दलुई (35) और शम्पा दलुई (15) के रूप में हुई है।

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि दूधकुमार दलुई का एक बेटा भी है, जो बाहर राज्य में मजदूरी का काम करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात अचानक घर के भीतर आग की लपटें दिखाई दीं। चारों लोग घर के अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के बाद घर के भीतर से एक ही परिवार के चारों सदस्यों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *