Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में चार पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त

सोनीपत: पुलिस आयुक्त ममता सिंह सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई देते हुए

सोनीपत, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला

सोनीपत में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त ममता सिंह आईपीएस,

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को सोनीपत पुलिस के चार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति

पर भावभीनी विदाई दी। समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी

और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर

पर ऑनरी निरीक्षक बलराज सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र, उप निरीक्षक गजेंद्र तथा चतुर्थ

श्रेणी कर्मचारी मेहरबान सिंह को उनकी लंबी, निष्ठावान और अनुशासित सेवा के लिए सम्मानित

किया गया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सम्मान चिन्ह और उपहार भेंट कर सभी सेवानिवृत्त

कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।

पुलिस

आयुक्त ने अपने संदेश में कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए

चरण की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी

और समर्पण से किया है, जिसे विभाग सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सेवानिवृत्त

कर्मचारी आगे भी समाज और परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम में कल्याण

शाखा, पुलिस लाइन और अन्य इकाइयों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *