Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
DELHI

महिलाओं को अंतरंग तस्वीरें वायरल करने का खौफ दिखाकर रकम ऐंठने वाला जालसाज गिरफ्तार

महिलाओं की निजी तस्वीरे वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाले आरोपित की फोटो

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक जालसाज को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपित सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उनसे दोस्ती करता था। फिर उनकी अंतरंग तस्वीरें लेने बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर जबरन वसूली करता था। आरोपित मनोज वर्मा के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस जांच मेंं उसके मोबाइल फोन से व्हाट्स ऐप चैट, अश्लील वीडियो और फर्जी फेसबुक अकाउंट मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को साइबर थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी। महिला ने शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला बनकर उससे फेसबुक पर दोस्ती की। दोस्ती के बाद दोनों के बीच व्हाट्स ऐप पर बातचीत होने लगी। आरोपित ने महिला से अंतरंग तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए कहा। जब महिला ने फोटो व वीडियो भेज दिए तो उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। पीड़िता ने डरकर आरोपित को कई लाख रुपये दिए। आरोपित लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।

इंस्पेक्टर विकास की टीम ने बीएनएस की धारा 308(2)/351(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। एसआई विकास राठी, हेड कांस्टेबल जगदीश की टीम ने आरोपित के मोबाइल नंबर की मदद से उसकी यूपीआई ट्रेल्स, गूगल/जीपे अकाउंट और आईपी लॉग का विश्लेषण किया। इसकी मदद से आरोपित के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां छापा मार कर मनोज वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मनोज ने कई महिलाओं के फोटो की मदद से फर्जी अकाउंट बनाए। उसने अनेक महिलाओं को ब्लैकमेल किया।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *