Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा: एकल शिक्षकीय व्यवस्था से मिली मुक्ति – झुनकीडीह के विद्यार्थियों की चमकी किस्मत

एकलशिक्षकीय व्यवस्था से मिली मुक्ति - झुनकीडीह के विद्यार्थियों की चमकी किस्मत
एकलशिक्षकीय व्यवस्था से मिली मुक्ति - झुनकीडीह के विद्यार्थियों की चमकी किस्मत

कोरबा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला झुनकीडीह वर्षों से एकलशिक्षकीय व्यवस्था के कारण जूझ रही थी। दूरदराज क्षेत्रों से विद्यालय में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को एक ही शिक्षक के कारण पढ़ाई में व्यवधान का सामना करना पड़ता था। कक्षाओं का नियमित संचालन प्रभावित होता था, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर असर पड़ रहा था।

जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण करते हुए उन विद्यालयों में पदस्थापना की गई, जहाँ शिक्षकों की कमी थी। इसी पहल का सकारात्मक प्रभाव ग्राम झुनकीडीह के बच्चों की सीखने की यात्रा पर देखने को मिला। यहाँ सहायक शिक्षक के रूप में देवेंद्र कुमार का पदस्थ होना विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया। देवेंद्र कुमार के आगमन के बाद अब विद्यालय में कोई भी कक्षा पढ़ाई से वंचित नहीं रह जाती। पूर्व में जिन कक्षाओं में शिक्षक के अभाव में पढ़ाई बाधित हो जाती थी, वहाँ अब नियमित शिक्षण-सत्र संचालित हो रहे हैं।

कक्षा पाँचवीं की छात्राएँ स्वाति, पूनम, सावित्री और रामसिंह तथा कक्षा चौथी के विद्यार्थी अष्टमी, निशक और कैलाश बताते हैं कि “नए गुरुजी के आने के बाद लगातार पढ़ाई होती है, अब किसी तरह से कक्षाएं बाधित नहीं होतीं।” बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह बढ़ा है और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और भी सक्रिय हुआ है।

झुनकीडीह विद्यालय का यह परिवर्तन स्कूल शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण पहल की एक सफलता की कहानी है, जिसने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा दी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *