Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

संजौली मस्जिद में शांति से हुई जुम्मे की नमाज़

संजौली मस्जिद : फाइल फोटो

शिमला, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी शिमला के संजौली स्थित विवादित मस्जिद में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ शांति और अमन के माहौल में अदा की गई। करीब 100 नमाज़ियों ने मस्जिद में पहुंचकर नमाज़ पढ़ी। इस दौरान कहीं भी किसी तरह का विरोध या तनाव देखने को नहीं मिला। नमाज़ अदा करने के बाद नमाजियों ने खुशी जताते हुए उम्मीद की कि मस्जिद आगे भी कायम रहे और इलाके में शांति बनी रहे।

इस मस्जिद को लेकर बीते दिनों विवाद बढ़ा था, क्योंकि जिला अदालत ने इसे अवैध करार दिया था। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया और कुछ हिंदू संगठन नमाज़ पर रोक लगाने की मांग को लेकर मैदान में उतर आए। संजौली में हिंदू संगठन के एक समूह ने अनशन भी किया। हालांकि बाद में मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने कहा कि अब वे हाई कोर्ट के फैसले का इंतज़ार करेंगे।

नमाज़ अदा करने वाले लोगों ने कहा कि आज की नमाज़ पूरी तरह से शांतिपूर्वक हुई और किसी भी तरह की नारेबाज़ी या विरोध नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा प्रदेश की पहचान है और ऐसी ही सद्भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए।

वहीं हिंदू संगठन नेताओं ने आरोप लगाया कि कोर्ट में मामला होने के बावजूद मस्जिद में नमाज़ अदा की गई, जबकि उनके अनुसार अदालत ने नमाज़ की इजाज़त नहीं दी है। हिंदू नेताओं ने कहा कि उन्होंने शालीनता और सहिष्णुता का परिचय देते हुए कोर्ट के फैसले का इंतज़ार करने का निर्णय लिया है और निर्णय आने के बाद वही सवाल दूसरे पक्ष से पूछा जाएगा।

हिन्दू संगठन के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हिंदू भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है और बाहर से आए लोगों को संरक्षण दे रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *