Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

चूल्हे से लेकर चौक तक महिलायें कांग्रेस की नाकामियों को करें उजागर : डा. बिन्दल

चूल्हे से लेकर चौक तक महिलायें कांग्रेस की नाकामियों को करें उजागर: डा. बिन्दल

नाहन, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि सभी महिलाओं को ‘चूल्हे से लेकर चौक’ तक प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पैंशन देने की झूठी गारंटी देकर ठगा है और उनके साथ विश्वासघात किया है।

डा. राजीव बिन्दल गुरूवार को नाहन में जिला सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महिला प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जो 10 गारंटियां दी थी, उसे पूरा करने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी दस की दस गारंटियां महिलाओं को प्रभावित करने वाली हैं फिर चाहे वह 1500 रुपये पैंशन का मामला हो, 100 रुपए लीटर दूध या फिर दो रुपये किलो गोबर खरीदने की झूठी गारंटी हो। इसी प्रकार एक साल में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी भी महिलाओं के जीवन को प्रभावित करती है।

डा. बिन्दल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को विदा करने में महिलाओं का बड़ा योगदान रहेगा क्योंकि महिला वर्ग कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और महिलायें कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने में महिला मोर्चा का विशेष योगदान है जिसके लिए महिला शक्ति बधाई की पात्र हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *