Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पाक विस्थापित बच्चों को दी भारतीय सस्कृति की जानकारी

jodhpur

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । हनवन्त आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक लालसागर द्वारा संचालित आंगणवा में सरस्वती शारदा संस्कार केंद्र पर भैया बहनों ने प्रात: स्मरण,वंदना, गीत, योग, शारीरिक आदि कार्यक्रम आयोजित किए। बच्चों में नैतिक व चारित्रिक विकास,के कहानी, प्रेरक प्रसंग ,बोधकथा के माध्यम से भारतीय संस्कृति का बोध , संस्कारित शिक्षा का प्रसार, समाज के प्रति दायित्व बोध, सादा जीवन इन्हीं विषयों पर अखिल भारतीय विद्या भारती मंत्री शिव प्रसाद ने आंगणवा स्थित पाक विस्थापित संस्कार केंद्र दर्शन पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानाचार्य बाबूलाल गहलोत ने अतिथि परिचय व स्वागत कराया। जैसलमेर जिला सचिव भंवरलाल कुमावत ने संस्कार गीत के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में प्रांत प्रधानाचार्य प्रशिक्षण के नवीन प्रधानाचार्य ने केंद्र दर्शन कर बच्चों से व परिवारों से शिष्टाचार संबंधी बातचीत की कार्यक्रम में राजेंद्र सांखला] विक्रम गहलोत] प्रमोद पांडे तथा केंद्र संचालिका निर्मला एवं जेठाराम उपस्थित रहे। अंत में बस्ती के प्रमुख हल्दीराम ने सभी का आभार जताया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *