Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जीई टैग से प्राचीन कला-कौशल और परंपरा को नई वैश्विक पहचान मिलेगी – हेमंत खण्डेलवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मप्र की पाचं कलाओं काे जीआई टैग मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

भोपाल, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने खजुराहो स्टोन क्राफ्ट, छतरपुर फर्नीचर, ग्वालियर पत्थर शिल्प, ग्वालियर पेपर मैशे क्राफ्ट और बैतूल भरेवा मेटल क्राफ्ट को जीआई टैग मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार में लगातार मध्यप्रदेश की प्राचीन कला, कौशल और परंपरा को नई वैश्विक प्रतिष्ठा मिल रही है। जीआई टैग मिलना न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, बल्कि यह हमारे परिश्रमी शिल्पकारों और कारीगरों के जीवन में नए अवसरों का सृजन भी करेगी। जीआई टैग मिलने से मध्यप्रदेश को वैश्विक बाज़ार में एक विशिष्ट पहचान मिलेगी और प्रदेश की कला और उभरेगी। इससे हमारे स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी, शिल्पकारों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। जीआई टैग की यह उपलब्धि राज्य के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को अभूतपूर्व गति देगी। राज्य सरकार के प्रभावी नेतृत्व, सतत प्रयास और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश के पारंपरिक स्थानीय शिल्प को जीआई टैग के माध्यम से एक नई दिशा मिलेगी। मध्यप्रदेश की समृद्ध, प्राचीन और विविधतापूर्ण कला, संस्कृति को राष्ट्रीयता के साथ वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *