Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

एसवीएम में रही गीता जयंती की धूम, श्लोकोच्चारण, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

गीता जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए।

मंडी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी जिला की अग्रणी शिक्षण संस्था एस.वी. एम. वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, महाजन बाजार मंडी में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.केशवानंद कौशल सेवानिवृत्त प्राचार्य,राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।वहीं डॉ. लीलाधर सेवानिवृत प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय, शिमला और प्रोफेसर मनजीत शर्मा साहित्याचार्य, संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने श्रीमद्भगवत गीता के महत्व को लेकर गहन और विस्तार से चर्चा की तथा कर्म को सर्वोपरि बताकर धर्म के पथ पर चलने की बात कही। पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने श्लोकों का गायन, गीता पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बाल लीला, नृत्य नाटिका, समूह नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के कार्तिक ने प्रथम, सातवीं कक्षा के अंशुमन ने द्वितीय व छठी कक्षा की शानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नवमी कक्षा की पव्या ने प्रथम, नवमीं कक्षा की निहारिका ने द्वितीय, नवमी कक्षा की दीवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की कनिष्का व नवमी कक्षा की अनन्या ने प्रथम स्थान, नवमी कक्षा की रितिका व दसवीं कक्षा की मान्या ने द्वितीय स्थान और नवमी कक्षा की वंशिका वह दसवीं कक्षा की अक्षिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल, उपाध्यक्ष स्नेह लता चोपड़ा, सचिव निर्मला कात्यायन, कोषाध्यक्ष याचना शर्मा के अलावा सदस्यों में आशुतोष पाल चोपड़ा, सिद्धार्थ कात्यायन,प्रधानाचार्य डा. उमेश मंडयाल, उप-प्रधानाचार्य गुरचरन सिंह, समस्त अध्यापक वर्ग,छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक भी इस समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के प्राचार्य डा. उमेश मंडयाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव सहित सबका आभार व्यक्त किया। भगवत गीता की आरती के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *