Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 को लेकर साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर को

मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन।

मंडी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति की साधारण सभा की बैठक 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे संस्कृति सदन, कांगनीधार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि बैठक में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जिला का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसे सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप देने के लिए विभागों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें ताकि मेला आयोजन से जुड़ी कार्य योजना को समयबद्ध रूप से अंतिम रूप दिया जा सके और तैयारियों को गति मिल सके।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *