Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पीएम विश्वकर्मा योजना: पाएं 15,000 रुपये तक का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) भारत सरकार और राज्य सरकारें लोगों के जीवन और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को शुरू की गई ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’। इस योजना के तहत पारंपरिक कौशल से जुड़े कारीगरों और श्रमिकों को आर्थिक सहायता और अन्य कई लाभ दिए जाते हैं।

PM Vishwakarma Yojana

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आप बिना किसी गारंटी के 3 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, टूल्स खरीदने के लिए 15,000 रुपये तक की एडवांस राशि और 500 रुपये मासिक वजीफा भी मिलेगा। लोन की पहली किश्त 1 लाख रुपये होगी, जिसे 18 महीने में चुकाना होगा। आगे और अधिक लोन भी लिया जा सकता है। लाभार्थियों को अन्य प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

किन्हें मिलेगा लाभ?

सरकार ने 18 पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को इस योजना में शामिल किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • बढ़ई (Carpenter)

  • नाव निर्माता (Boat Builder)

  • लोहार (Blacksmith)

  • ताला बनाने वाले (Locksmith)

  • सुनार (Goldsmith)

  • कुम्हार (Potter)

  • मूर्तिकार (Sculptor)

  • राजमिस्त्री (Mason)

  • जाल बनाने वाले (Fishing Net Maker)

  • टूल किट निर्माता (Tool Kit Maker)

  • पत्थर तोड़ने वाले (Stone Breaker)

  • मोची/जूता बनाने वाले (Cobbler/Shoe Maker)

  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले (Basket/Mat/Broom Maker)

  • गुड़िया और खिलौना निर्माता (Doll and Toy Maker – Traditional)

  • नाई (Barber)

  • माला बनाने वाले (Garland Maker)

  • धोबी (Washerman)

  • दर्जी (Tailor)

कैसे करें आवेदन?

यदि आप पात्र हैं और आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जाएं।
यहां पर आपको जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
यदि दस्तावेज सही पाए गए तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ संक्षेप में:

  • 500 रुपये मासिक वजीफा

  • औजार खरीदने के लिए 15,000 रुपये एडवांस

  • 1 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी, जिसे 18 महीने में चुकाना होगा

  • आगे भी अतिरिक्त लोन का अवसर

  • प्रोत्साहन और अन्य सुविधाएं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *