Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

जीजीएम साइंस कॉलेज ने विरोध प्रदर्शन संबंधी खबर को बताया भ्रामक, जारी की आधिकारिक स्पष्टता

जम्मू, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जीजीएम साइंस कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज परिसर में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में गलत तरीके से यह दर्शाया गया कि कॉलेज के भीतर छात्रों और कार्यकर्ताओं द्वारा अकादमिक अरेंजमेंट को लेकर विरोध हुआ। वास्तव में उक्त प्रदर्शन कॉलेज के बाहर नहर रोड पर आयोजित किया गया था। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रोमेश गुप्ता ने इस संदर्भ में कहा कि कॉलेज से विरोध प्रदर्शन जोड़ना पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्थायी स्टाफ के अतिरिक्त कार्यभार के अनुसार पर्याप्त अकादमिक अरेंजमेंट फैकल्टी भी उपलब्ध कराई गई है। यह नियुक्तियां सरकारी आदेश के अनुसार की गई हैं।

डॉ. गुप्ता ने जानकारी दी कि कॉलेज में सभी सेमेस्टर की कक्षाएं नियमित और सुचारू रूप से चल रही हैं, कहीं भी किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक कॉलेज ने आश्वासन दिया है कि जब 7वें सेमेस्टर की कक्षाएं आरंभ होंगी, तो कार्यभार के अनुसार अतिरिक्त स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गलत जानकारी से विद्यार्थियों और आम जनता में भ्रम फैलता है। इसलिए यह स्पष्टीकरण तथ्यों की सटीकता और सही जन सूचना के हित में जारी किया गया है।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *