Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

घासीदास बाबा ने की सतनाम समाज की स्थापना: अजय चंद्राकर

जैतखांब की पूजा करते हुए कुरुद विधायक अजय चंद्राकर।

धमतरी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक में घासीदास जयंती की धूम रही। गुरूवार को वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर शुक्रवार को नगर पालिका कुरूद सहित ग्राम पंचायत चरमुडिया और कचना में सतनामी समाज द्वारा आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा घासीदास के बताए मार्ग पर चलने और उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि आज से लगभग 250 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ की धरती पर बाबा गुरु घासीदास का जन्म हुआ। जैसे देश में गुरु रविदास, गुरु कबीरदास, गुरु नानक देव और भगवान बुद्ध ने अलग-अलग पंथों की स्थापना की, वैसे ही बाबा घासीदास ने सतनाम समाज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सत्य के मार्ग पर चलना आवश्यक है, यही संदेश बाबा घासीदास ने समाज को दिया था। उन्होंने सभी मनुष्यों को समान मानते हुए आपसी भाईचारे और मिलजुल कर रहने का उपदेश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा घासीदास ने गरीबों की चिंता करने की बात कही थी और आज भाजपा सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत गरीब महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। वहीं उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान तथा आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, सभापति महेंद्र गायकवाड़ सहित सतनामी समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *