Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पूर्व मेदिनीपुर के मयना में संदिग्ध हालात में युवती की मौत

रहस्यमई शव मिलने से इलाके में चंचल्यता

मेदिनीपुर, 23 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मयना ब्लॉक के पेटुआ मोड़ से कुछ दूरी पर नैछनपुर-एक ग्राम पंचायत अंतर्गत कालिकादाड़ी गांव में एक घर के भीतर युवती का शव बरामद किया गया।

मृतका की पहचान सूनंदिता बिजली उर्फ श्राबंती के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि मृतका का पारिवारिक निवास मतदाता सूची के अनुसार बकचा ग्राम पंचायत क्षेत्र में बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मयना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच इसे लेकर चर्चा है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर के भीतर युवती की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *