Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने वाली युवती गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में बलात्कार का झूठ केस दर्ज कराने की आरोपी।

-जुलाई-2025 में भी महिला द्वारा बलात्कार का एक केस थाना सेक्टर-14 में दर्ज कराया था

गुरुग्राम, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बलात्कार की झूठ मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि जॉब के लिए इंटरव्यू के बहाने बुलाकर चलती कार में दुष्कर्म करने की मनघड़ंत कहानी बनाकर युवती ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस थाना डीएलएफ फेज-2 की पुलिस टीम को एक युवती (स्थायी पता राजस्थान वर्तमान निवासी दिल्ली) ने 11 दिसंबर 2025 को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में कहा कि उसने एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर नौकरी के लिए प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से संपर्क करके 15 नवंबर 2025 को दिन के दो बजे उेसे नौकरी के इंटरव्यू के बहाने एमजी रोड मेट्रो स्टेशन गुरुग्राम के पास बुलाया गया। एक युवक ने ऑफिस की गाड़ी बताकर उसे गाड़ी में बिठाया। गाड़ी को अजय नामक एक अन्य युवक चला रहा था। वे लोग पहले उसे इंटरव्यू कराने के लिए एमजीएफ मेट्रोपोलिटन मॉल ले गए, फिर वापस गाड़ी में बिठाकर उसके साथ गाड़ी में दुष्कर्म किया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस शिकायत पर पुलिस थाना डीलएलएफ फेज-2 गुरुग्राम में केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल, समय, कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तथ्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी जितेंद्र एर्फ बिट्टू ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर योजना के तहत झूठी व मनघड़ंत कहानी तैयार कर रुपये ऐंठने और आरोपी बिट्टू के खिलाफ दर्ज बलात्कार केस की पीडि़ता पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में शिकायतकर्ता/पीडि़ता द्वारा इस केस में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि मामला पूरी तरह से झूठा और तथ्यहीन है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवती के खिलाफ केस में कई धाराएं और जोड़ी। फर्जी केस दर्ज कराने के आरोप में शिकायतकर्ता युवती को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया और अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान युवती ने बताया कि उसने अभिषेक नामक युवक के खिलाफ जुलाई महीने में अपने साथ दुष्कर्म करने का एक केस सेक्टर-14 पुलिस थाना में दर्ज कराया था। जिसमें अभिषेक नामक आरोपी जेल में बंद है। जेल में बंद आरोपी अभिषेक ने उसको शादी करने के लिए हां की तो युवती उससे बातचीत करने लगी। अभिषेक की मुलाकात जेल में एक बिट्टू नामक व्यक्ति से हुई। बिट्टू जमानत पर जेल से बाहर आ गया। अभिषेक के कहने पर आरोपी युवती बिट्टू से मिली। युवती ने जिस व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं, उस व्यक्ति की पत्नी द्वारा बिट्टू के खिलाफ थाना सोहना में दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया हुआ है। जिसमें पहले जितेंद्र उर्फ बिट्टू फरीदाबाद जेल में बंद था। जितेंद्र उर्फ बिट्टू ने बदला लेने के लिए, अपने केस की पीडि़ता पर दबाव बनाने के लिए तथा रुपये ऐंठने के लिए आरोपी युवती के साथ योजना बनाई।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *