Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का जीकेसी ने किया स्‍वागत

नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्‍त होने पर बधाई देते दीपक अभिषेक
नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्‍त होने पर बधाई देते दीपक अभिषेक

नई दिल्‍ली/पटना, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

ग्‍लोबल कायस्‍थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के ग्‍लोबल उपाध्‍यक्ष एवं घटनाच्रक टाइम्‍स के संपादक दीपक अभिषेक ने रविवार को नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हुए जीकेसी की ओर से उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके नितिन नबीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्‍होंने संगठन एवं सरकार दोनों ही स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है।

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा के नवनियुक्‍त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना, बिहार में हुआ है। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से चार बार विधायक रह चुके थे, जो पहले पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था। उनकी माता का नाम मीरा सिन्हा है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *