Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमत में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 570 रुपये प्रति ग्राम से लेकर 630 रुपये प्रति ग्राम तक सस्ता हो गया है। आज के कारोबार में चांदी भी सस्ती हुई है, लेकिन इसकी कीमत में आज सिर्फ 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी नजर आ रही है। सोने की कीमत में कमजोरी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,29,860 रुपये से लेकर 1,30,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,19,040 रुपये से लेकर 1,19,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,87,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,30,010 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,29,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,29,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,29,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,19,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,29,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,30,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,19,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,30,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,29,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,19,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

———–

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *