Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : निगम के सभी 07 जोन में आयोजित होंगे गुड गवर्नेस वीक शिविर

फाइल फोटो

निगम से संबंधित समस्त कार्यो से जुड़ी समस्याओं प्राप्त शिकायतो का होगा त्वरित निराकरण

कोरबा 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नगर पालिक निगम केारबा के सभी 07 जोन कार्यालयों में शनिवार से लेकर 25 दिसम्बर तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक गुड गवर्नेस वीक शिविरों का आयोजन किया जाएगा, उक्त शिविरों में निगम से संबंधित समस्त कार्यो, शिकायतों, समस्याओं आदि के आवेदन आमजन से प्राप्त किए जाएंगे तथा उनका संतुष्टिपूर्ण व त्वरित निराकरण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के तहत नगर पालिक निगम केारबा के सभी जोन में गुड गवर्नेस वीक पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, इन शिविरों में जन्म-मृत्यु पंजीयन, व्यापार अनुज्ञप्ति, विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, जलकर एवं सम्पत्तिकर, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण आदि कार्यो के साथ-साथ नल लिकेज, नलों में पानी न आना, नालियों, गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों से पानी का बहाव, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों का मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट के बल्ब, ट्यूब आदि का बंद रहना आदि से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण व त्वरित निराकरण इन शिविरों में किया जाएगा।

शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने उक्ताशय का आदेश जारी कर निगम के सभी जोन में उक्त शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार निगम के अधीक्षण अभियंता गुड गवर्नेस वीक के मुख्य नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, साथ ही सभी जोन कमिश्नर अपने-अपने जोन के नोडल अधिकारी होंगे, वहीं उप जोन प्रभारी सहायक नोडल अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही समस्त जोन कमिश्नर अपने-अपने जोन में प्राप्त आवेदनों समस्या, शिकायत व मांग तथा उनके निराकरण का डाटा संकलित कर निगम के उपायुक्त पवन वर्मा को उपलब्ध कराएंगे।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *