Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राज्य में इस वर्ष आने वाली धराली सहित सभी आपदाओं पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: कांग्रेस

सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य में वर्ष २०२५ की आपदाओं पर प्रदेश की धामी सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि सभी आपदाओं में जान माल की हानि, राहत व पुनर्वास का पूरा ब्यौरा राज्य सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धस्माना गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धराली हर्षिल, थराली, देवाल समेत राज्य की सभी आपदाओं में जान माल की हानि, राहत व पुनर्वास का पूरा ब्यौरा राज्य सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धराली आपदा के बारे में कर्नल अजय कोठियाल के सोशल मीडिया में वायरल बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी और उनके वायरल बयान की जिम्मेदारी स्वयं कर्नल कोठियाल की है ना कि कांग्रेस की।

धस्माना ने कहा कि कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ आपदा के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जो उनको केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य सौंपा था, उसे कर्नल कोठियाल ने पूरी निष्ठा ईमानदारी व मेहनत के साथ अंजाम दिया था। इसलिए कांग्रेस उनका उसी नजर से सम्मान करती है और उनके सोशल मीडिया में वायरल बयान को उसी दृष्टि व गंभीरता से लेते हुए कर्नल कोठियाल की चिंता पर तत्काल प्रतिक्रिया ही नहीं दी बल्कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें आपदा के वक्त प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे करण माहरा भी शामिल हैं, बुधवार देर शाम धराली उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गया यह प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आपदा प्रभावित लोगों से मिला।

धस्माना ने कहा कि कर्नल कोठियाल ने कांग्रेस से जो सवाल किए, उनका जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दे चुके हैं और कांग्रेस पार्टी ने उनको एक गंभीर पूर्व फौजी अधिकारी होने के नाते उनका बयान गंभीरता से लिया। अब जो सवाल कर्नल कोठियाल ने कांग्रेस से किए हैं। उनका उत्तर स्वयं कर्नल कोठियाल दे सकते हैं कि उनका वायरल बयान सही है या गलत क्योंकि उन्होंने अपनी कही बातों का खंडन नहीं किया और यह स्वीकार किया कि वे किसी शैक्षणिक सेमिनार में बोल रहे थे जिसका वीडियो वायरल हुआ। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस आज भी कर्नल कोठियाल का पूरा सम्मान करती है और उनसे आग्रह करती है कि वे स्वयं ही यह स्पष्ट करें कि वायरल बयान में जो तथ्य वे बता रहे है उनकी हकीकत क्या है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पहले दिन से यह मांग रही है कि धराली मामले में सरकार मृत व लापता लोगों का सही आंकड़ा जारी करे व कितना नुकसान हुआ है उसका खुलासा करे।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *