Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

श्रीबांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक 2025 काे राज्यपाल की मंजूरी

विधानसभा

लखनऊ, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों से पारित उत्तर प्रदेश श्रीबांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक 2025 को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। यह विधेयक अब विधिवत कानून बन गया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सदन को इसकी औपचारिक जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास विधेयक बीते अगस्त माह में दोनों सदनों में पारित हुआ था, जिसके बाद राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया था। राज्यपाल ने बीती 21 अगस्त को इसकी अनुमति प्रदान कर दी थी। इस नए कानून के तहत श्री बांके बिहारीजी मंदिर के प्रशासन के लिए 18 सदस्यों का एक ट्रस्ट बनाया जाएगा। इसमें 11 मनोनीत और 7 पदेन सदस्य होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / शिव सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *