संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल डेका ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल रमेन डेका ने संत गुरू घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा है कि गुरू घासीदास ने मानव समाज को प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उनके विचार सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल



