Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य: राज्यपाल

jodhpur

राज्यपाल ने जेएनवीयू में उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवं नई शिक्षा नीति से संबंधित विशेष समीक्षा बैठक ली

जोधपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालयों का उद्देश्य मूल्यपरक, समग्र एवं व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के सुयोग्य नागरिक तैयार करना है। राज्यपाल जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवं नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर आयोजित विशेष समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

राज्यपाल ने कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति को अनिवार्य बनाने तथा आने-जाने दोनों समय उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वही है जो ज्ञान के साथ चरित्र और कौशल का निर्माण करे। राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति को समयबद्ध रूप से लागू करने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और प्राकृतिक खेती जैसे नवाचारों को व्यावहारिक शिक्षण मॉडल के रूप में विकसित करने पर बल दिया।

उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में इन मॉडलों को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की। बैठक में विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्थाओं, अनुसंधान उन्मुख शैक्षणिक वातावरण और रिक्त पदों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। राज्यपाल ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने, संसाधनों के सुव्यवस्थित उपयोग और रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित रहे।

राज्यपाल शुक्रवार को सुबह दस बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत वे 11.55 बजे कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर पहुंचेंगे तथा अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 3.50 बजे वे एमबीएम विश्वविद्यालय पहुंचकर बैठक करेंगे। राज्यपाल सांय 5.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सांय 5.45 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *