Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राज्यपाल पटेल ने एम्स का किया भ्रमण, अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एम्‍स भोपाल का भ्रमण किया और पूर्व में रोपे गए पीपल के पेड़ को पानी दिया
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एम्‍स भोपाल में रोगियों एवं परिजनों से चर्चा की।

– रोगियों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर जानी कुशल क्षेम

भोपाल, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही रोगियों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर कुशल क्षेम जाना। राज्यपाल पटेल ने एम्स परिसर में स्वयं द्वारा पूर्व में रोपे गए पीपल के पेड़ के विकास पर हर्ष व्यक्त कर पौधे को पानी भी दिया।

बता दें कि राज्यपाल पटेल ने वर्ष 2022 में एम्स परिसर में पीपल का पौधा लगाया था। एम्स भ्रमण के दौरान वे हमेशा पौधे के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त करते रहे। हैं। पौधे को पानी भी देते रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *