Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट का भव्य शुभारंभ

एसपीयू प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट परेड की सलामी लेते हुए।

मंडी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी द्वारा आयोजित प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में हुआ। यह प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी रहे । जिन्होंने प्रतिभागियों के मार्चपास की सलामी ली व प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा निदेशक निदेशालय खेल एवं युवा मामले, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं सचिव अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारना तथा अंतर-महाविद्याल स्तर पर खेल संस्कृति को सुदृढ़ करना है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। खिलाड़ी अनीता ने प्रतियोगिता मशाल का नेतृत्व किया जबकि कनिका ने प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई।

मुख्यातिथि आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है इससे हमारे मन और शरीर दोनों का पोषण होता है। उन्होंने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का सशक्त माध्यम बताया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार सरदार पटेल विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स एंड को-करिकुलर एक्टिविटीज काउंसिल का गठन किया गया व स्पोर्ट्स और कल्चरल गतिविधियों के निदेशालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों की स्पोर्ट्स गतिविधियों को शुरू करने के लिए 1.15 करोड़ रुपए का प्रावधान खेलों के लिए किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पदम गुलरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष,इंडियन केआकिंग एंड केनोइंग एसोसिएसन एवं पूर्व प्राचार्य महाविधालय ने की।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *