रायपुर : गायत्री नगर में 22 दिसंबर को होगा भव्य ‘श्याम अरदास कीर्तन’

– गूंजेंगे खाटू नरेश के जयकारे, भक्त करेंगे विशेष अरदास
रायपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित गणेश-शिव-हनुमान-साईं मंदिर प्रांगण में आगामी 22 दिसंबर को भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा। इस दिन मंदिर परिसर विशेष श्याम अरदास कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जहाँ भक्त सामूहिक रूप से बाबा खाटू श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। सर्वप्रथम सुबह 9 बजे खाटू श्याम के शीश के दानी का मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से आगमन होगा और उनका भव्य दरबार सजेगा। शाम 6 बजे से श्याम अरदास कीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक पंकज मोदी, धनबाद, मानक सारस्वत, बीकानेर,विनय अग्रवाल , टीनू शर्मा, तिल्दा नेवरा, रायपुर की प्रस्तुति रहेगी ।
—————
(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर



