Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

सूर्य घर योजना के तहत दी जाती है अनुदान एवं सब्सिडी

ग्राम कपालफोड़ी में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्राम कपालफोड़ी में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

धमतरी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के विकासखंड मगरलोड अंतर्गत ग्राम पंचायत कपालफोड़ी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से ग्राम पंचायत परिसर में साेमवार को जागरूकता एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा सोलर रूफटाप प्लांट स्थापना से संबंधित तकनीकी जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदान की जा रही अनुदान एवं सब्सिडी, साथ ही बैंकों के माध्यम से उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि, अधिकृत वेंडर, ग्राम सरपंच, सचिव, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मौके पर ही सरपंच एवं सचिव सहित कुल 17 ग्रामीणों ने योजना में पंजीयन कराया, जबकि सात ग्रामीणों ने वेंडर का चयन भी किया। इसके अतिरिक्त कई ग्रामीणों ने निकट भविष्य में पंजीयन कराने की सहमति जताई। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए, ताकि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, बिजली बिल में बचत हो और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिले।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *