Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

19वीं डायमंड जुबली जम्बूरी: गायत्री विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन

डॉ प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से भेंट के दौरान बच्चे

हरिद्वार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शांतिकुंज द्वारा संचालित गायत्री विद्यापीठ, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित 19वीं डायमंड जुबली जम्बूरी 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवभूमि उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के प्रज्ञा बैण्ड ने देशभर की टीमों के बीच श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायमंड जम्बूरी में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कलर पार्टी, पीजैण्ट शो, फैशन शो, बैण्ड, गेट स्काउट, कैम्प क्राफ्ट गाइड, कैम्प फायर स्काउट, कैम्प फायर गाइड आदि प्रतियोगिताओं में ए ग्रेड हासिल किया।

वहीं प्रदर्शनी, पायनियरिंग एवं अन्य प्रदर्शन को भी निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना मिली। श्वेत-सुनहरी वेशभूषा में उत्तराखण्ड बैण्ड का आकर्षक रूप जम्बूरी का केंद्र बना रहा। इस जम्बूरी में देशभर के 35000 से अधिक स्काउट, गाइड एवं लीडर ट्रेनर सम्मिलित हुए। समापन समारोह में राष्ट्रपति शद्रौपदी मुर्मु के समक्ष उत्तराखण्ड (गायत्री विद्यापीठ) बैण्ड ने प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हरिद्वार लौटने पर विद्यार्थियों ने विद्यालय के अभिभावकद्वय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीद, व्यवस्था मंडल की प्रबंधिका श्रीमती शैफाली पण्ड्या से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिभावकद्वय ने बच्चों की मेहनत व लगन को सराहा। टीम ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भी मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएँ प्राप्त कीं।

विजयी दल के लौटने पर व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, शांतिकुंज परिवार एवं गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा सहित विद्यापीठ परिवार ने विद्यार्थियों का स्वागत कर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *