Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: कूड़े में मिले नोटों के टुकड़े, जीआरपी ने केस दर्ज किया

सोनीपत: कूड़े में फेंके गए नोटों के टुकड़े

सोनीपत, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में मंडी की ओर कूड़े के ढेर में

भारी संख्या में कटे-फटे नोटों के टुकड़े मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और स्थानीय

लोगों ने जब जमीन पर बिखरे 5, 10 और 20 रुपये के नोटों के टुकड़े देखे तो उन्होंने

तुरंत जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

और पूरे क्षेत्र की जांच शुरू की।

पुलिस ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म के आसपास और मंडी साइड

रास्तों पर पड़े सभी नोटों के टुकड़ों को एकत्र किया। जांच के दौरान पुलिस को कोई ऐसा

व्यक्ति या प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि नोट किसने और क्यों

फेंके। इसके बाद सभी टुकड़ों को पॉलिथीन में भरकर पुलिस अपने साथ ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह के समय लोगों को

पहले आशंका हुई कि शायद किसी यात्री का पर्स गिर गया है या किसी प्रकार की लूट की घटना

हुई है। इसी संदेह के चलते जीआरपी को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर मौजूद यात्रियों,

रेहड़ी-पटरी वालों और दुकानदारों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी नोट फेंकते हुए

किसी व्यक्ति को देखने की पुष्टि नहीं की।

जीआरपी थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया

कि बरामद किए गए नोटों के टुकड़े 5, 10 और 20 रुपये के हैं। प्रारंभिक तौर पर नोटों

की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें चूहों द्वारा कुतरा गया हो। संभावना है

कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में खराब हो चुके इन नोटों को कूड़े के साथ स्टेशन परिसर

में फेंक दिया हो।

पुलिस के अनुसार नोटों के टुकड़े एक ही स्थान पर नहीं, बल्कि

अलग-अलग जगहों पर बिखरे मिले हैं, जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि इन्हें जानबूझकर

फेंका गया हो। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के

खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही स्टेशन परिसर

में लगे निगरानी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *