Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : पांचवें खेलो इंडिया विवि प्रतियोगिता में गुजवि के खिलाड़ी अंकित ने जीता स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले गुजविप्रौवि के बोक्सिंग खिलाड़ी अंकित।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दी बधाई

हिसार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पांचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता

2025 में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अंकित ने

बोक्सिंग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अंकित ने फाइनल में चौधरी देवी

लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के बोक्सर को 4:1 से हराया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार काे खिलाड़ी अंकित को इस उपलब्धि

के लिए बधाई देते हुए कहा कि अंकित ने स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय तथा प्रदेश

को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि गुजविप्रौवि के खिलाड़ियों का खेलों में लगातार

पदक हासिल करना विश्वविद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं का प्रमाण है। उन्होंने कहा

कि अंकित की इस उपलब्ध से बोक्सिंग के प्रति विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों

के विद्यार्थियों में और अधिक रूझाान बढ़ेगा।

कुलसचिव डा. विजय कुमार ने भी इस उपलब्धि के लिए अंकित के साथ-साथ विश्वविद्यालय

तथा विश्वविद्यालय के खेल विभाग को बधाई दी है। खेल निदेशालय के अधिष्ठाता प्रो. आशीष

अग्रवाल ने बताया कि इस स्वर्ण पदक के साथ खेलो इंडिया में विश्वविद्यालय ने एक स्वर्ण

पदक के अतिरिक्त दो रजत पदक भी हासिल किए हैं। ये खेल राजस्थान के जयपुर में सम्पन्न

हुए। खेल निदेशक डा. एसबी लूथरा ने बताया कि खिलाड़ी अंकित ने सेमी फाइनल में पंडित

दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर (राजस्थान) को 5:0 से हराकर फाइनल में

प्रवेश किया था। अंकित ने यह उपलब्धि कोच अमित के मार्गदर्शन में प्राप्त की है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *