Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को समर्पित ‘जागृति यात्रा’ का खड़गपुर में भव्य स्वागत

Khadagpur 350 celebartion
Kgp gurugwara
Khadagpur gurudwara

खड़गपुर, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) ।

“धर्म की रक्षा हेतु जिसने अपना शीश समर्पित कर दिया, वही सच्चा शहीद है।” इन्हीं प्रेरक वचनों की स्मृति में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को समर्पित ‘जागृति यात्रा’ मंगलवार की शाम खड़गपुर पहुंची।

यह ऐतिहासिक यात्रा 17 सितम्बर को तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना से प्रारंभ हुई थी और विभिन्न राज्यों से होकर अब खड़गपुर पहुंची। पूरे मार्ग में “सतनाम श्री वाहेगुरु” के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे , यात्रा गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज सहित शहीद भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी के अमर बलिदान को नमन करती हुई आगे बढ़ रही है।

स्थानीय श्री गुरु सिंह सभा खड़गपुर तथा नगर संगत की अगुवाई में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। खरीदा गुरुद्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा बुधवार शाम छह बजे खरीदा गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर खरीदा मालांचा होते हुए निमपुरा गुरुद्वारा जाएगी । इसके उपरांत यात्रा जमशेदपुर (टाटा) की ओर प्रस्थान करेगी।

आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान, सत्य, आस्था एवं मानवता के अमर संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। नगरवासियों से आह्वान किया गया कि वे इस आध्यात्मिक यात्रा में संगत के साथ शामिल होकर गुरु जी की वाणी और त्याग से प्रेरणा लें।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *