Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: बच्चों से भरी स्कूल बस पर हमले की कोशिश,चालक ने पुलिस बूथ पर रोकी बस

गुरुग्राम में सिगनेचर टावर चौक के पास से स्कूल बस का पीछा करने वाली सफेद व काले रंग की गाडिय़ां।

-ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी घटना टली

गुरुग्राम, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्कूली छात्रों को घर छोडऩे जा रही एक स्कूल की बस पर मंगलवार दोपहर दो गाडिय़ों में सवार लोगों द्वारा हमले की कोशिश की गई। जब स्कूल बस के ड्राइवर ने शीशे में देखा कि बस का पीछा किया जा रहा है तो उसने बस को बाटा चौक पर पुलिस बूथ के पास रोक दिया। इसी बीच पीछा कर रहे दो गाडिय़ों में सवार लोग वहां से फरार हो गए। इस तरह से एक बड़ी घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को सेक्टर-49 में एक निजी स्कूल की बस में बच्चों को लेकर रोजाना की तरह ड्राइवर घर छोडऩे जा रहा था। उसी बस में एक टीचर भी थी। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे से बस लेकर ड्राइवर जैसे ही सिगनेचर टावर चौक के नीचे से सेक्टर-17 की तरफ मुड़ा तो उसे गाड़ी के शीशे में दो गाडिय़ों का बस का पीछा करती हुई नजर आई। एक गाड़ी काले रंग की थी व एक सफेद रंग की थी। बस ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे ऐसा लगा जैसे उससे कोई गलती हुई है। किसी की गाड़ी से बस टच हुई है। पहले सफेदर रंग की फॉच्र्यूनर गाड़ी बस से आगे निकली और बस के आगे लगाकर बस रुकवाई। उसमें से दो युवक निकले। उन्होंने हाथ में डंडे व रॉड दिखाकर धमकी दी। गाड़ी में सवार युवकों ने बस पर हमला करने की कोशिश की तो ड्राइवर ने बस को वहां से आगे निकाला। गाड़ी में आए युवकों ने एक रॉड फेंककर भी मारी। इसके बाद काली गाड़ी पीछे से आई और उसे भी बस के आगे लगा दिया। किसी तरह से ओवरटेक करके ड्राइवर ने बस को सेक्टर-17 बाटा चौक पर यातायात पुलिस बूथ के पास जाकर रोक दिया। यह देखकर गाड़ी में सवार युवक पीछे से ही गाड़ी मोडक़र फरार हो गए। इसके बाद बस को पुलिस सुरक्षा में सिविल लाइन पुलिस थाना में ले जाया गया। वहां पर बच्चों को सुरक्षित उतारा गया। संबंधित स्कूल को इस घटना की सूचना दी गई। स्कूल की ओर से दूसरी बस भेजी गई और फिर बच्चों व टीचर को उस बस में घर छोड़ा गया।

ड्राइवर ने यह भी बताया कि उसे पीछे से फायर करने जैसी आवाज भी आई थी। एक गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस तरह से बस का पीछा करके हमला करने के प्रयास की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी सिविल लाइन थाना पहुंचे। पुलिस, एफएसएल व क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।सूचना मिली थी कि दो गाडिय़ों ने एक स्कूल बस को घेरकर हमला करने की कोशिश की। वे भी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बारहवीं कक्षा के बच्चों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर बस का पीछा करवाया। झगड़ा करने की कोशिश की। बस के अंदर बच्चे थे।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *