Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: बेटी ने मर्जी के खिलाफ शादी पर मां-बाप के खिलाफ कराया केस दर्ज

सेक्टर-9ए पुलिस थाना।

-युवती द्वारा परिजनों पर घर में बंधक बनाने का भी आरोप

-गुरुवार चार दिसंबर को दौलताबाद के युवक से होनी थी शादी

गुरुग्राम, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा नेता द्वारा अपनी बेटी की उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराने की जिद करना बेटी को नागवार गुजरा। गुरुवार चार दिसंबर को उसकी शादी तय की गई थी। इसी बीच बेटी ने अपने पिता के खिलाफ एफआईआर ही दर्ज करवा दी। आरोप है कि उसके घरवालों ने उसका मोबाइल उससे छीन लिया था। बुधवार को सेक्टर-9ए पुलिस थाना में केस दर्ज करके युवती का पुलिस ने रेस्क्यू किया। गुरुवार को इस शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं रहीं।

जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-9 में रहने वाले भाजपा नेता पार्षद नरेश कटारिया ने गुरुवार चार दिसंबर को अपनी बेटी की शादी दौलताबाद गांव के रहने वाले एक युवक के साथ तय की थी। उसकी बेटी इस शादी से खुश नहीं थी। वह लव मैरिज करना चाहती थी। इसलिए उसने एक दिन पहले ही बुधवार को यह शादी करने से पूरी तरह से इंकार कर दिया। अपने माता-पिता से जान का खतरा बताकर युवती ने सेक्टर-9 पुलिस थाना, महिला आयोग को ई-मेल के माध्यम से सूचना देकर खुद को बंधक बनाने की जानकारी दी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसने एमबीए, बीएड व एमएड तक की पढ़ाई की है। उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कराई जा रही है।

वह पिछले 15 साल से एक युवक से प्रेम करती है। उसी वे वह शादी करना चाहती है। उसके माता-पिता उसे अपनी मर्जी से शादी करने के लिए कमरे में बंद रखते हैं। उसे अपने घरवालों से ही जान का खतरा है। युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से बयान दे रही है। महिला आयोग में शिकायत पहुंचने के बाद सब हरकत में आए। शिकायत मिलने पर पुलिस भाजपा नेता के घर पहुंची और युवती को साथ ले गई। युवती ने कहा है कि उसे सेफ हाउस में रखा जाए। वह अपने माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है। अपने कानूनी सलाहकार के सामने वह अपना बयान लिखकर दे रही है। युवती ने अपने साथ हो रही ज्यादती पर मुख्यमंत्री हरियाणा, पुलिस आयुक्त, जिला उपायुक्त और महिला आयोग में शिकायत भेजी है।

इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई पिंकी का कहना है कि युवती की शिकायत मिलने पर उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कैद में रखने व धमकी देने की धाराएं उन पर लगाई गई हैं। वहीं परिजनों की ओर से इस मामले में कहा गया है कि उनकी बेटी को किसी ने गुमराह किया हुआ है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *